Posts

नागपूजा या नागपंचमी

Image
नाग पूजा: -  नाग पंचमी या नाग पूजा को सावन के पहले सोमवार को मनाया जाता है, जिसमें नाग देवता की पूजा की जाती है,  मोटे तौर पर देखा जाए तो सोमवार का महत्व भी इसी कारण से हैं .. सावन के महीने में नाग पंचमी आने के कारण सावन का महत्व भी बढ़ जाता है, इसने लोगों के द्वारा विधि विधान के द्वारा नाग देवता की पूजा की जाती है इसे नाग पंचमी के नाम से या नाग पूजा के नाम से जाना जाता है। धार्मिकता के अनुसार माना गया है तो किसी की कुंडली में कालसर्प का योग हो तो इस पूजा को करने से कालसर्प का योग समाप्त हो जाता है और धन-धान्य की वृद्धि होती हैं ऐसे प्राचीन समय से मान्यता मानी जाती है ।। ✍️✍️✍️  नाग पंचमी के दिन दीवार को गैरों से पोचा जाता है और जहां पर गेरू लगाया जाता है वहां पर नाग का चित्र बनाया जाता है। 🙏🙏🌹🌹🌹🙏🙏 - ऐसे रिवाज में नाग पंचमी के दिन दूध की सेवईयां बनाई जाती हैं। -प्राचीन रिवाजों के अनुसार देखा जाए तो इस दिन सोने चांदी या लकड़ी की पेंसिल से दरवाजे पर पांच फन वाला नाग बना जाता है ।। -मान्यता है कि कुंडली में कालसर्प का ...

बालिका शिक्षा

Image
 शिक्षा की ओर शिक्षा का जीवन में विशेष महत्व है बच्चों को अच्छी शिक्षा दिलाकर उनके जीवन को अच्छा बनाया जा सकता है, जिसमें माता-पिता का भी विशेष सहयोग होता है, शिक्षा के क्षेत्र में आगे की ओर बढ़ने के लिए माता पिता और शिक्षक का विशेष महत्व होता है जिस कारण से ही बच्चे अपना मुकाम को प्राप्त कर सकते हैं। शिक्षक का व्यवहार:- शिक्षक का आम व्यवहार ही बच्चों के लिए पाठ होता है, शिक्षक एक धरोहर है जो बच्चे को अच्छी राह की ओर अग्रसर करके उसका जीवन बना सकता है किसी लक्ष्य को हासिल करने में, देखा जाए तो शिक्षा के क्षेत्र में शिक्षक का भी विशेष रोल होता है बच्चों को सही राह की ओर पहुंचाने में। बच्चों की पसंद ना पसंद उसकी भावनाएं विचार आदि को शिक्षक को समझना होगा, और उस तरह ही बच्चे के साथ व्यवहार करना चाहिए।। भाषा बच्चों को शिक्षा देते समय उनकी जो भाषा होती है उनमें भी सुधार करवाना और उनको खेल कविताओं के माध्यम से आचार विचार आदि के द्वारा उनको जिस तरह की भाषा प्रचलित हो भाषा सिखा कर, भाषा और व्यवहार का सही से उपयोग कराया जा सकता है।। आज छोटे-छोटे बच्चे भी अच्छी शिक...

एक कदम सफलता की ओर

Image
 सफलता की ओर  इस जीवन में सफलता को अर्जित करने या किसी कार्य में सफलता  अर्जित करने के लिए हमें दृढ़ता और आत्मविश्वास के साथ लगातार आगे की ओर  अग्रसर होना चाहिए।।  अपनी असफलताओं और हार पर हमें कभी दुख नहीं होना चाहिए, किसी भी कार्य को करने से पहले उसका लक्ष्य निर्धारित करना चाहिए और लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए निरंतर प्रयत्न करना चाहिए ।। सफल व्यक्ति निरंतर अपने कार्य की ओर धैर्य और विश्वास के साथ आगे की ओर बढ़ता है और वह आपने उद्देश्य को प्राप्त करता है, किसी भी उद्देश्य यहां मकसद को प्राप्त करने के लिए कठिन आया जरूर आती है पर आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने पर सफलता अवश्य हासिल होती हैं, जिसका इतिहास गवाह है।।  असफलता के बाद भी निरंतर बढ़ते रहें..... अपनी असफलताओं का कारण जानो, उनसे सीख ले कर निरंतर आगे की ओर  बढ़े, जब तक प्रयास करते रहे जब तक सफलता हासिल ना हो, असफल होने के बावजूद भी वह व्यक्ति पीछे मुड़कर नहीं देखता है और उसमें रही कमियों को देखकर सफल होने के लिए आगे की ओर बढ़ता है और उस मुकाम को पाने के लिए दिन-रात प्रयत्न क...

शिक्षा व अंधविश्वास

Image
                     शिक्षा बनाम अंधविश्वास     शिक्षा के क्षेत्र में आज चारों ओर हाहाकार मचा हुआ है,सभी के माता-पिता अपने बच्चों को शिक्षित कर आगे की ओर अग्रसर करना चाहते हैं, शिक्षा से शिक्षित हुए हैं बच्चे लेकिन उन में नैतिकता की कमी हो चुकी हैं और आपसी समन्वय भी दिनों दिन कम होता जा रहा है।   शिक्षा जिससे नैतिकता उत्पन्न हो और जीवन के लक्ष्य के बारे में अवगत हो सके।। शिक्षा जो कि व्यक्ति शिक्षित हो जाता है उसके बावजूद भी आज अंधविश्वास के घेरे में है नकली धर्मगुरु और पाखंडी बाबाओं के द्वारा हमें आज अंधविश्वासी बनाया गया है हम आज शिक्षित हैं अपने सब ग्रंथों को देख सकते हैं और निर्णय ले सकते हैं सही मार्ग क्या है।। हम आज शिक्षित हैं अंधविश्वास के घेरे में ना रहकर अपने  ग्रंथों को देख कर परमेश्वर के मार्ग पर भी हम आगे बढ़ सकते हैं। आज शिक्षित हैं हमें कोई बहका या भ्रमित नहीं कर सकता हम अपने शास्त्रों को स्वयं देख कर प्रमाणित कर उस परमेश्वर की जानकारी ग्रहण कर सकते हैं। पूर्ण स...

भारतीय संविधान

Image
भारतीय संविधान  भारतीय संविधान का तात्पर्य अर्थात अर्थ कह सकते हैं, प्रबंध करना,व्यवस्था या आयोजन करना होता है।। संविधान एक मौलिक दस्तावेज है, जो राज्य के तीनों अंगों विधायिका, कार्यपालिका और न्यायपालिका की स्थिति एवं शक्तियों को स्पष्ट करता है।  यह केवल राज्य के अंगों का सृजन ही नहीं बल्कि प्राधिकार को सीमित करते हुए उन्हें निरंकुशता या तानाशाही से रोकता है।। संविधान ऐसी प्रणाली होती है जो देश में शांति व्यवस्था स्थापित करने के लिए की जाती हैं तथा विभिन्न विभागों कार्य सौंपा जाता है जिसके माध्यम से देश में शांति स्थापित की जाती हैं और किसी प्रकार का कोई विद्रोह ना हो इसलिए एक व्यवस्था स्थापित की जाती है जिसे हम संवैधानिक व्यवस्था कह सकते हैं हमारे शब्दों में।। संविधान के उद्देश्य 👇👇 सरकार के सभी अंगों को बनाना।  जैसे विधान पालिका, कार्यपालिका, न्यायपालिका आदि। सरकार के सभी अंगों की शक्तियां जैसे कर्तव्य, दायित्व आदि को निर्धारित करना। नागरिकों के मौलिक अधिकारों व कर्तव्य और नीति निदेशक तत्व का उल्लेख करना।।   मूल या मौलिक अधिकार कानून ...

दहेज प्रथा एक अभिशाप

Image
भारतीय समाज में अनेक प्रथाएं प्रचलित हैं, जिसमें एक दहेज प्रथा भी हैं।  जिसमें  बेटी को विवाह के समय उपहार स्वरूप कुछ धन या गहने दिए जाते हैं, जो उनकी मदद के लिए होते थे।।  लेकिन आज दहेज प्रथा ने एक बड़ा विकराल रूप धारण कर लिया है, दहेज के अभाव में योग्य कन्याओं को भी अयोग्य वर को सौंप दिया जाता है, दहेज प्रथा के कारण आज कितने ही परिवार विवश और दुखी हैं। गरीब परिवार के माता पिता अपनी बेटी का विवाह नहीं कर पाते, क्योंकि वह दहेज रूपी लोभी व्यक्ति  दहेज की मांग करते हैं लेकिन वह गरीब परिवार की बेटी का पिता दहेज देने में सक्षम नहीं हो पाता और अपने आप को घृणित महसूस करते हैं।। हमारा सामाजिक परिवेश कुछ इस प्रकार का बन चुका है कि यहां पर व्यक्ति की प्रतिष्ठा उसके आर्थिक हालातों पर निर्भर करती हैं, जिसके पास जितना अधिक धन होता है, उसको ही समाज में इज्जत और महत्व दिया जाता है।।  ऐसे परिदृश्य में लोगों का लालची होना और दहेज की आशा रखना तो स्वाभाविक परिणाम है यह मनुष्य के लालच और उसकी आर्थिक आकांक्षाओं जुड़ी हैं इसे  विडंबना कहा जायेगा।। ...