एक कदम सफलता की ओर

 सफलता की ओर
 इस जीवन में सफलता को अर्जित करने या किसी कार्य में सफलता  अर्जित करने के लिए हमें दृढ़ता और आत्मविश्वास के साथ लगातार आगे की ओर  अग्रसर होना चाहिए।।
 अपनी असफलताओं और हार पर हमें कभी दुख नहीं होना चाहिए, किसी भी कार्य को करने से पहले उसका लक्ष्य निर्धारित करना चाहिए और लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए निरंतर प्रयत्न करना चाहिए ।।




सफल व्यक्ति निरंतर अपने कार्य की ओर धैर्य और विश्वास के साथ आगे की ओर बढ़ता है और वह आपने उद्देश्य को प्राप्त करता है, किसी भी उद्देश्य यहां मकसद को प्राप्त करने के लिए कठिन आया जरूर आती है पर आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने पर सफलता अवश्य हासिल होती हैं, जिसका इतिहास गवाह है।।




 असफलता के बाद भी निरंतर बढ़ते रहें.....
अपनी असफलताओं का कारण जानो, उनसे सीख ले कर निरंतर आगे की ओर बढ़े, जब तक प्रयास करते रहे जब तक सफलता हासिल ना हो,
असफल होने के बावजूद भी वह व्यक्ति पीछे मुड़कर नहीं देखता है और उसमें रही कमियों को देखकर सफल होने के लिए आगे की ओर बढ़ता है और उस मुकाम को पाने के लिए दिन-रात प्रयत्न करता है तब जाकर असफलता के अंदर भी सफलता हासिल की जा सकती है।।



मुश्किले 
हर इंसान की जिंदगी में मुश्किलें और परेशानियां तो आती रहती हैं, इस दुनिया में ऐसा कोई नहीं है जिसको किसी प्रकार की परेशानी या दुख नहीं आता है, लेकिन संगम और विवेक से काम लेता है, हर सफल इंसान ने अपनी जिंदगी में मुसीबतों, विफलताओं का सामना करके और संघर्ष करके ही किसी मुकाम अर्थात लक्ष्य को हासिल किया है।।




Comments

Popular posts from this blog

दहेज प्रथा एक अभिशाप

नागपूजा या नागपंचमी

शिक्षा व अंधविश्वास